होली के बाद मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के साथ तेजी से फैल रहा इन्फ्लूएंजा

होली के बाद मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के साथ तेजी से फैल रहा इन्फ्लूएंजा

होली के बाद मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन के साथ तेजी से फैल रहा इन्फ्लूएंजा

मौसम के मिजाज में आए दिन हो रहे परिवर्तन के साथ ही इन्फ्लूएंजा काफी तेजी से पैर पसार रहा है। यह बीमारी कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इन्फ्लूएंजा के मरीजों में अधिकतर सांस रोग के पुराने मरीज, शुगर, बीपी व हृदयरोग के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा छोटे बच्चे भी इन्फ्लूएंजा के समान लक्षण वाली बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

जिला चिकित्सालय सहित सभी सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा के समान लक्षण वाले मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मंगलवार को 965 मरीजों ने इलाज के लिए पर्चा बनवाया। इनमें से लगभग 200 मरीजों को जुखाम, खांसी, बुखार के साथ शरीर में दर्द आदि के लक्षण थे।

फिजीशियन डा. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अकेले इन्फ्लूएंजा के समान लक्षण वाले लगभग 80 मरीजों का उपचार किया है। बच्चा वार्ड में मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.शिशिर श्रीवास्तव ने भी इन्फ्लूएंजा के समान लक्षण वाले लगभग 20 मरीज बच्चों का उपचार किया। मंगलवार को रात्रि 12 बजे के बाद से सायंकाल पांच बजे तक लगभग 15 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें से चार बच्चे भी शामिल हैं। श्रीराम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि अभी किसी भी वैक्सीन की आवश्यकता नहीं है। एच 3 एन 2 के लक्षण भले ही कोरोना जैसे हैं किन्तु यह सांस के मरीजों के लिए ही घातक है। अमूमन तीन से चार दिन में लोग ठीक हो जाते हैं। वैसे इसकी जांच की सुविधा यहां नही है। चिकित्सक लक्षणों के आधार पर उपचार कर रहे हैं।

और पढ़े  हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना

इन्फ्लूएंजा से बचाने के लिए बाजार में उपलब्ध है वैक्सीन राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या के मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि इन्फ्लूएंजा का टीका बाजार में उपलब्ध है। किन्तु यह टीका हाई रिक्स डिजीज जैसे अस्थमा,सांस रोग, शुगर आदि के मरीजों को ही आवश्यकता पड़ने पर लगाया जाता है। वैसे इस समय इन्फ्लूएंजा के नए वैरिएंट से कोई विशेष खतरा आम लोगों को नही है। हाई रिस्क डिजीज वाले रोगियों को इससे बचने की आवश्यकता है। डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि कोरोना के तीसरे टीके से साइड इफेक्ट की कोई बात नहीं है। ऐसा कहीं जानकारी में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो सरकार को इस पर जांच करानी चाहिए।

इन्फ्लूएंजा में बढ़ी कफ सीरप की मांग इस समय इन्फ्लूएंजा के समान लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। चिकित्सक उनको खांसी की दवा लिख रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि बहुत से लोग बिना चिकित्सक से सलाह लिए ही कफ सीरप का प्रयोग कर रहे हैं। अयोध्या के दवा दुकानदार ओम प्रकाश दूबे ने बताया कि इस समय कफ सीरप की मांग बढ़ गई है।

  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…