गर्भगृह के तीन तरफ की दीवारें तैयार, अब छत की बारी.

नवनिर्मित मंदिर में रामलला के दीवारें हुईं तैयार,श्रीरामजन्म भूमि में दिव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति से जारी है। इस बीच भावी प्रगति की जानकारी देने के लिए तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने मंगलवार को फिर सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह की दीवारें अपनी अधिकतम ऊंचाई को स्पर्श कर चुकी है यानि करीब 20 फिट ऊंची दीवार मकराना सफेद संगमरमर के स्तंभ के साथ खड़ी हो गई। इसके बाद अब छत की बारी है। हालांकि छत की बीम डालने का काम पूरे मंदिर परिसर में एक साथ शुरू होगा। इसके कारण भूतल पर अवशेष कार्य पूरा किया जा रहा है।

इसके पहले सिंहद्वार से राम मंदिर में प्रवेश के लिए सीढ़ी बनाई जा चुकी है। भूतल निर्माण में गर्भगृह पर 20 फीट ऊंची दीवार और 166 पिलर खड़े कर दिए गए हैं लेकिन सभी पिलर पूरी ऊंचाई का स्पर्श नहीं कर सके हैं। फिलहाल राम मंदिर के छत के करीब दो सौ से अधिक बीम की नक्काशी का काम भी पूरा हो गया और अधिकांश बीम को रामसेवकपुरम की कार्यशाला से रामजन्म भूमि परिसर में पहुंचा दिया गया है। सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण के समानांतर परिसर में यात्री सुविधा केंद्र व बुनियादी सुविधाओं के विकास की दृष्टि से भी निर्माण तेज गति से चल रहा है।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…