अयोध्या के लिए खुला 108 करोड़ का टेंडर

Spread the love

अयोध्या के लिए खुला 108 करोड़ का टेंडर

सर्किट हाउस में नियोजन समिति की बैठक में लोगों की आपत्तियों को निस्तारित करते अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ल।
सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन फील्ड टाउनिशप नव्य अयोध्या के विकास का मंगलवार को श्रीगणेश हो गया। इस योजना का पहला टेंडर खुल गया। 108 करोड़ का टेक्निकल टेंडर खुलने के साथ ही इस योजना का विकास शुरू हो जाएगा। सर्किट हाउस में नियोजन समिति की बैठक में मंगलवार को योजना से जुड़ी 49 आपत्तियों को भी निस्तारित कर दिया गया है।
आवास विकास परिषद के एक्सईएन ओपी पांडेय ने बताया कि सभी आपत्तियां बरेहता माझा गांव की ही थीं। किसी की जमीन तो किसी का मकान न अधिग्रहीत किया जाय ज्यादातर यही आवेदन थे। ऐसे में मकान वाली आपत्तियों को ही कुछ राहत दी गई है। आवास विकास आयुक्त नीरज शुक्ल की अध्यक्षता में पहले दिन की बैठक पूरी की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक लोगों ने अपने-अपने तर्क रखे। इस मौके पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर एडीएम एफआर की मौजूदगी रही। बुधवार को भी बैठक होगी। चीफ इंजीनियर डीडी सिंह, टाउन प्लानर संजीव कश्यप शामिल रहे।

अब शुरू होगा जमीनों का आवंटन लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर रामनगरी अयोध्या में सरयू तट पर 14 सौ 7 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीन फील्ड टाउनिशप में अब टेंडर के साथ ही जमीनों का आवंटन भी शुरू हो जाएगा। इसमें आम आदमी के रहने का सपना भी पूरा हो सकेगा। आवास विकास ने इसमें आम लोगों के लिए भी जमीनें व बहुमंजिला इमारत बनाने का प्लान किया है। ग्रुप हाउसिंग, ईडब्लूएस, एलआईजी हाउस भी उपलब्ध रहेगा। मल्टी यूनिट प्लाट भी आवंटित किए जाएंगे। मतलब निम्न, मध्यम व उच्च वर्ग सभी को ध्यान में रखते हुए प्लान विकसित किया जा रहा है।

और पढ़े  दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न…


    Spread the love

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *