कोतवाली लाल कुआं पुलिस द्वारा सुनसान क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली लाल कुआं पुलिस द्वारा सुनसान क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

दिनांक 14/030/23 को हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से भगवती मंदिर बिंदुखत्ता जाते समय सुनसान स्थान पर एक असामाजिक तत्व द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त महिला द्वारा थाने में स्वयं के साथ हुई छेड़छाड़ के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली लालकुआं में FIR No 63/ 23 धारा 341/ 376/ 511/ 506/ 354( घ ) भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप नि0 वंदना चौहान के सुपुर्द की गई। इस घटना को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संवेदनशील मानते हुए प्रभारी निरीक्षक लाल कुआं श्री डीआर वर्मा को अविलंब टीम गठित कर इस मुकदमे का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर क्षेत्राधिकारी महोदय लाल कुआं तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय लाल कुआं के निर्देशन में टीम गठित करते हुए तुरंत अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की गई । जिसके लिए कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे हुए कई कमरों को खंगाला गया जिसके आधार पर एक व्यक्ति को उक्त महिला का पीछा करते हुए देखा गया तथा उसके संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत होने से 24 घंटे के अंदर अभि0 राहुल सक्सेना पुत्र श्री रामेश्वर सक्सेना उम्र 28 वर्ष निवासी लाइनपार संजय नगर हाथी खाना कोतवाली लाल कुआं जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
*गिरफ्तारी टीम*
1- si वन्दना चौहान
2- का0 सुरेश प्रसाद
3- का0 तरुण मेहता

और पढ़े  उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *