हल्दुचौड़: हल्दुचौड़ बाजार में हुए तमंचे पे डिस्को में पुलिस ने की कार्यवाही,01 को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार,5 अन्य के खिलाफ भी हुई कार्यवाही।

हल्दुचौड़: हल्दुचौड़ बाजार में हुए तमंचे पे डिस्को में पुलिस ने की कार्यवाही,01 को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार,5 अन्य के खिलाफ भी हुई कार्यवाही।

नैनीताल पुलिस ने हल्दुचौड़ क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करने वाले 01 व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, अन्य 05 बाल अपचारियों के विरुद्ध जुविनाइल एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही।

दिनांक 15/03/2023 को चौकी हल्दुचौड़ पुलिस को दूरभाष पर सूचना मिली कि हल्दुचौड़ मार्केट में स्पाइडन होटल के नजदीक कुछ लड़के लड़कियां आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री डीआर वर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए झगड़ा करने वाले व्यक्तियों में 05 बाल अपचारियों के विरुद्ध जुविनाइल एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई तथा उनके परिजनों को बुलाया गया साथ ही घटना में संलिप्त 01 व्यक्ति को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर मु0एफआईआर न0- 64/23 धारा-25 शस्त्र अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

तमंचा बरामद अभियुक्त का नाम- हिमांशु राठौर पुत्र सुरेश राठौर निवासी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर।

बरामदगी-
एक आदद अवैध तमंचा 315 बोर।

पुलिस टीम
1. श्री डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं।
2. श्री सोमेंद्र सिंह प्रभारी चौकी हल्दुचौड़।
3. उ0नि0 वंदना चौहान।
4. कानि0 प्रदीप पिलख्वाल।
5. कानि0 किशोर रौतेला।
6. कानि0 अनिल शर्मा।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…