2023 holi: होली में रंगा उत्तराखंड- खूब खेली अबीर गुलाल से होली, ऐसे मना होली का त्योहार।

Spread the love

राशिफल –

उत्तराखंड में बुधवार को होली का जश्न जोरदार मना। लोगों में होली से एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आया। सुबह होते ही कहीं फूलों से होली खेली गई तो कहीं, रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। होली के पर्व की मस्ती में पहाड़ से मैदान तक सराबोर नजर आया। बाजार भी होली के उत्साह में रंगे रहे। होली पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो, प्रशासन की ओर से इसका पूरा ध्यान रखा गया है। बाजार में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चल रहा है।
देहरादून में डीएम सोनिका ने सभी अफसरों को होली के पर्व पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते पुलिस का चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहा।

विधायक बंशीधर भगत ने कुमाऊं में अपने आवास पर होली खेली। इस दौरान समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे।

गढ़वाल में भी होली की धूम रही। लोगों ने पहाड़ी गीतों पर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।
पहाड़ों की रानी मसूरी होली रंग में डूबी रही। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोग जमकर झूमे।

उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की अंतिम चौकी नाभीढांग(13925 फीट) में आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 4 डिग्री तापमान में धूमधाम से होली मनाई।
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे विदेशी साधकों ने रंगों और फूलों से जमकर होली खेली। पर्यटक ड्रम की थाप पर थिरकते दिखे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे : राहत भरी खबर, स्यानाचट्टी में बैली ब्रिज तैयार, सुरक्षा के लिए नदी में उतरीं पोकलेन मशीनें
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *