उत्तराखंड: बिग न्यूज़- 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे, लंबे इंतजार के बाद भारतीय ओलंपिक संघ की लगी मुहर।।

Spread the love

उत्तराखंड: बिग न्यूज़- 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे,
लंबे इंतजार के बाद भारतीय ओलंपिक संघ की लगी मुहर।।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तय कर दिया है कि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे। आईओए की बैठक में उत्तराखंड की मेजबानी पर मुहर लग गई। छत्तीसगढ़ ने भी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की दावेदारी की थी, लेकिन आईओए ने उत्तराखंड को मेजबानी दी है। बैठक में मौजूद उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने यह जानकारी दी है।

भारतीय ओलंपिक संघ के मीटिंग हॉल में दोपहर को शुरू हुई बैठक में पूरे प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधि और राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने की। देश में खेलों के विकास के अलावा अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों पर भी चर्चा हुई जिसमें तय हुआ कि सितंबर-अक्तूबर में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे।

अगले साल यानी 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हाेंगे। आईओए ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी परखने के लिए आईओए की संंयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक को तात्कालिक रूप से नामित किया है। बैठक का संचालन सीईओ कल्याण चौबे ने किया।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love

    उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, 2 लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दो लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके माता-पिता नाबालिग हैं। वहीं, 92 हजार मतदाताओं के दादा जवान हैं। ये हम नहीं कह रहे, चुनाव आयोग के एसआईआर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *