हल्द्वानी: 2 मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी: 2 मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वादी वीरेंद्र सिंह निवासी अल्मोड़ा के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी आ कर दिनांक 11-03-2023 को सूचना दी गई कि दिनांक 03-032023 को अज्ञात चोरों के द्वारा पटेल पार्क नाग के बहार कैमूर स्टेशन के पास मंगल पड़ाव के पास खड़ी मोटरसाइकिल संख्या UK-04P-2912 चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 124/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:

*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को थाना चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का तत्काल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का समस्त माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का भलीभांति से अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में पतारसी,सुराग रसी कर मुखबिर मामूर किए गए जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 12 मार्च 2023 को पुलिस टीम के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर *अभियुक्त अंकित मिश्रा* पुत्र राकेश मिश्रा निवासी ग्राम भोजपुर थाना कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष, *अभियुक्त आदित्य उर्फ शुभम* पुत्र महेश चंद्र निवासी गली नंबर 622 विजय नगर गाजियाबाद से मोटरसाइकिल संख्या UK-04P-2912 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े  देहरादून- करवा चौथ 2026: चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, CM और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक

पुलिस टीम:-

1- श्री जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव।
2- का0 संतोष बिष्ट
3- का0 अरुण राणा

  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…