टिहरी में हादसा: टायर जाम होने से पहाड़ी से टकराई बौराड़ी से हरिद्वार जा रही बस

नई टिहरी बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार पूर्वाह्न  करीब 11:15 बजे बौराड़ी से हरिद्वार जा रही बस बटखेम के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण यह तकनीकी खराबी आई। अचानक पहिया जाम होने से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस सीधे सामने पहाड़ी से टकरा गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। हादसे में सभी यात्रियों के सुरक्षित बचने से बड़ा नुकसान टल गया। इसके बाद यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर चले गए। 

और पढ़े  रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…