हल्द्वानी: कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट, दमकल ने पाया काबू

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में लगी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

सेंटर संचालक विजय कुमार ने बताया कि इसी हिस्से में बिलिंग काउंटर भी था। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोफा और अन्य फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि दो वाटर टेंडर के साथ पहुंची टीम ने आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…