हल्दूचौड़: कार्तिक बिष्ट ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Spread the love

हल्दूचौड़: कार्तिक बिष्ट ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें क्षेत्र के कई छात्रों को सफलता मिली है।
यहां शंकर मेडिकल स्टोर के स्वामी एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट(कुक्कू) के मेधावी सुपुत्र कार्तिक बिष्ट ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया।
बताते चले कि शिवपुरी कॉलोनी निवासी कार्तिक बिष्ट जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ से कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षा दे रहा है। वह एक प्रतिभावान व मेधावी विद्यार्थी है।
क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि विगत 8 जनवरी 2023 आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हुई थी। एनटीए ने परीक्षा परीक्षा पास करने वाले छात्रों का स्कोर वेबसाइट पर डाला है। अब स्कूलवार मेरिट जारी होने के बाद काउंसिलिंग की तिथि जारी होगी।
इस दौरान विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, राजेन्द्र सिंह खनवाल, लालकुआं नगर पंचायत चेयरमेन लाल चंद, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत तमाम समाज सेवियों व क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए कार्तिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड SIR: 5 से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो होगी जांच, प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को मिले नोटिस
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *