छत्तीसगढ़: विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के लोगों के हित में गुढ़ियारी हमर अस्पताल के नवीन ओ.टी. का किया शुभारंभ

Spread the love

छत्तीसगढ़: विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के लोगों के हित में गुढ़ियारी हमर अस्पताल के नवीन ओ.टी. का किया शुभारंभ

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

आज से गुढ़ियारी, खमतराई, कोटा, रामनगर और अन्य क्षेत्रवासियों को गुढ़ियारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (हमर अस्पताल) से मिलेगी जाँच संबंधी और एक महत्वपूर्ण सुविधा – विकास उपाध्याय

रायपुर-

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढ़ियारी रायपुर छ.ग. में नवीन ओ.टी. का उद्घाटन आज दिनांक 28 फरवरी 2023 को संसदीय सचिव, लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व व पर्यटन विभाग और विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय के कर कमलो द्वारा किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गुढ़ियारी, खमतराई, कोटा, के क्षेत्र वासियो हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए हमर अस्पताल गुढ़ियारी में ओ.टी. की सुविधा प्रारंभ किया गया है। क्षेत्रिय जनता को इलाज एवं ऑपरेशन हेतु अन्य अस्पताल जैसे की मेकाहारा, जिला अस्पताल जाना पड़ता था, जो कि अब हमर अस्पताल गुढ़ियारी में ही मरीज लाभान्वित होंगे। जिसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी एवं सिजेरीयन ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा किया जायेगा।

विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दृष्टिगत् रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के आमजन एवं सामाजिक संगठनों के मांगों के अनुरूप मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरन्तर प्रयासरत् हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने गुढ़ियारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (हमर अस्पताल) में नवीन ओ.टी. का शुभारंभ कर लोगों को सौगात दी है।

और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

विकास उपाध्याय ने बताया कि गुढ़ियारी हमर अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, समस्त पैथॉलॉजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार पीड़ित मरीजों को दूर उपचार हेतु जाने की दिक्कतों से निदान दिलाना उनका उद्देश्य है और इसी प्रकार वे अपने विधानसभा क्षेत्र के जनमानस के हित में लगातार विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को मुहैया कराने हमेशा प्रयासरत् हैं। इस नवीन ओ.टी. से अब मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनकी सर्जरी संबंधी समस्याएँ इसी अस्पताल में दूर किये जा सकेंगे। इस अवसर पर गुढ़ियारी क्षेत्रवासियों ने काफी संख्या में उपस्थित होकर विधायक विकास उपाध्याय का आभार भी व्यक्त किया, साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने विधायक जी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *