सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। मृतकों में पिता-पुत्र और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते थे।
बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान अभिजीत सिंह और उसके चचेरे भाई गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विवेक कुमार सिंह ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों की डूबने से मौत हो गई।
गोताखोरों ने निकाले शव, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़े  प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद
  • Related Posts

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया,आज खेले जायेंगे दो मुकाबले

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में भारतीय हॉकी के दो ओलंपियन खिलाड़ियों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम…