विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा हुआ सफल आयोजन

Spread the love

विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा हुआ सफल आयोजन

छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

* विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा बहुत ही सफल आयोजन हुआ… मुख्य अतिथि के रूप विश्व ब्राह्मण महासभा के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा रहे उपस्थित…*

*राजनंदगांव -* विश्व ब्राह्मण महासभा अनवरत पूरे देश में ब्राह्मणों के हितों के लिए कार्य कर रही है | विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा बहुत ही सफल आयोजन हुआ प्रदेश से आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान धूमधाम से किया गया | वही वयोवृद्ध समाज के बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया | इस शुभ अवसर पर इस ब्राह्मण महासभा में समाज के अत्यधिक संख्या में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, बेमेतरा तिल्दा और नेवरा से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी |
विश्व ब्राह्मण महासभा के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा को कार्यक्रम के सम्बन्ध मेपुछा गया तो उनका कहना था कि विश्व ब्राह्मण महासभा का उद्देश्य है वह समाज हित का ही उद्देश्य है | ईसी कड़ी में छोटे छोटे कार्यक्रम करके अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कर रहे है | आगे उनका कहना था कि आज कल राजनीती में एक पैटर्न आ गया है जिसे देखो ब्राह्मणों का ही विरोध कर रहे है मुझे समझ नही आ रहा है की विरोध करने की मुख्य वजह क्या है | जबकि ब्राह्मण समाज शुरू से ही देश हित में कार्य कर रहा है | आजादी की लडाई हो चाहे स्वतंत्रता आन्दोलन हो ब्राह्मण सदैव पूज्यनीय रहा है | कोई सोचेगा की ब्राह्मणों का विरोध करके अपनी राजनीती कर पायेगा तो यह गलत है उल्टा उसका सर्वनाश होना तय है | हम शासन से भी ब्राह्मणों के लिए आरक्षण की भी मांग करने वाले है | प्रदेश अध्यक्ष ने विश्व ब्राह्मण महासभा राजनांदगांव में आये सभी सदस्यों ,समाज के वरिष्ठ जनो , महिलाओं को बधाई दी और उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महिला मंडल कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना चौबे, प्रदेश संरक्षक संतोष पटाक, राजनांदगांव के अध्यक्ष सुमित शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी महिला मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष मौसमी शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा में समाज के अत्यधिक संख्या में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, बेमेतरा तिल्दा और नेवरा से आये समस्त कार्यकर्ताओं का योगदान रहा |

और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *