सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बड़गांव में अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बड़गांव में अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बड़गांव में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सर्व आदिवासी समाज द्वारा 24 मांगों को लेकर के धरना प्रदर्शन किया गया।<strong>सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बड़गांव में अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। </strong> जिसमें मुख्य मांग उनकी रही कि तेंदूपत्ता का मूल्य वृद्धि कर ₹400 से ₹600 करना होगा और क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक का एकलौता शाखा होने के कारण वहां घूसखोरी चरम सीमा पर है। जिस कारण से किसानों को अपने ही पैसे निकालने के लिए ठगा जाता है व रिश्वत की भी मांग होती है। क्षेत्रों में जिला सहकारी बैंक की एक और अतिरिक्त शाखा खोला जाए और वर्तमान में जो जिला सहकारी बैंक का शाखा है उसमें प्रबंधक के खिलाफ जांच बिठाया जाए।
<strong>सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बड़गांव में अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। </strong>
सर्व आदिवासी समाज में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी होने के कारण पखांजूर – बड़गांव – भानुप्रतापपुर मार्ग पूरी तरह से जाम रही सबसे पहले आदिवासियों द्वारा रंगमंच के सामने कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ता बारी-बारी से अपना विचार व्यक्त करते हैं गए और नारा लगाते गए। वहीं जैसे ही कार्यक्रम की समाप्ति होने पर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा रैली निकालकर नारेबाजी किया गया। आदिवासियों द्वारा जो रैली निकाली गई वह बड़गांव से 2 किलोमीटर दूर चिकली गांव से होते हुए वापस बड़गांव गांधी चौक पर वापस आकर, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को ज्ञापन सौंपा गया। उनकी 24 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…