जिलाधिकारी ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश पौड़ी

Spread the love

जिलाधिकारी ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
पौड़ी

रिपोर्ट वीरेन्द्र रावत

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टॉफ बैठक में राजस्व वसूली, सीएम पोर्टल पर लम्बित शिकायतों, नजूल भूमि के प्रकरणों, तहसील स्तर पर लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण, गौरा शक्ति पोर्टल पर महिलाओं के पंजीकरण आदि में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग के रुटीन कार्यो से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के लिए अतिरिक्त समय देकर निस्ताकरण करना सुनिश्चत करें। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली को लेकर अमीनो को मिशन मोड़ पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व वादों के निस्तारण में तहसील कोटद्वार के अच्छे प्रदर्शन की जिलाधिकारी ने सराहना की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम से घरेलू गैस डिलीवरी पॉइन्ट की सड़क मार्ग की दूरियों की जॉच करवाना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं से डिलीवरी के तौर पर दूरी के अनुसार ली जा रही अतिरिक्त धनराशि की ठीक-ठीक स्थिति स्पष्ट हो सके। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रातर्गत लैन्सडॉन, पौखाल व काण्डी में पूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम हेतु भूमि चयन व स्थानान्तरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत दुगड्डा के अन्तर्गत एसटीपी के लिए भूमि का प्रकरण एक वर्ष से लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व विभाग के अधिकारी को कडी फटकार लगाई। नजूल भूमि की फाईलों के प्रेषण में लेटलतीफी पर जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित नगर पालिकाओं/पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भी कढी फटकार लगायी। कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली को नहीं सुधारने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

और पढ़े  देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: इस बार EVM में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर, आयोग ने किए हैं कई बदलाव

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *