Pantnagar University: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एनएसए अजीत डोभाल को प्रदान की डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि।

Spread the love

Pantnagar University: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने
एनएसए अजीत डोभाल को प्रदान की डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि।

एनएसए अजीत डोभाल पंतनगर विश्वविद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां छात्रों में भारी उत्साह नजर आया। समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, डीजी आईसीएआर डाॅ हिमांशु पाठक व डेयर सचिव भी पहुंचे हैं।
गुरुवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह के अवसर पर विद्वत शोभा यात्रा का दीक्षांत पंडाल में प्रवेश हुआ, जिसमें विवि के लगभग चार सौ प्राध्यापकों ने शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 व 2021-22 के यूजी के 1269, पीजी के 963 व पीएचडी के 271, कुल 2503 विद्यार्थियों दी उपाधि दी गई। साथ ही 26 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक व 22 कास्य पदक सहित विभिन्न अवार्ड भी प्रदान किए गए।

फिर इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। 70 में से 48 पदकों पर छात्राओं ने कब्जा किया। वेटरिनरी स्नातक रोशनी व कृषि स्नातक सुरवि को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल: खेत में काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • Related Posts

    उत्तराखंड बोर्ड Result 2026: लड़कियां फिर रहीं आगे, लड़कों को 10वीं में 6.16 तो 12वीं में 8.05 फीसदी का फासला 

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। 10वीं में रामनगर…


    Spread the love

    ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *