उत्तराखंड Weather update: अब गर्मी में तपने के लिए हो जाओ तैयार, 15 फरवरी से तापमान में होगी बढ़ोतरी..

Spread the love

उत्तराखंड Weather update: अब गर्मी में तपने के लिए हो जाओ तैयार, 15 फरवरी से तापमान में होगी बढ़ोतरी..

राज्य में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली है। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। लेकिन अब सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है। अब भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार रहें, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि क्लाइमेट तेजी के साथ बदल रहा है। इसलिए भीषण ठंड पड़ रही है। मैदान में भी पारा एक से दो डिग्री तक पहुंच जाता है। जब बारिश होती है तो दो से तीन दिन में ही एक पखवाड़े की बारिश हो जाती है। इसी तरह इस साल गर्मी भी भीषण पड़ेगी। साथ ही अगले एक माह में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather- प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन 3 जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *