मोटाहल्दू:बिग न्यूज़ – गौला खनन समिति का 65वें दिन भी धरना जारी,विनोद स्टोन और देवभूमि स्टोन क्रेशर के खिलाफ एनजीटी मैं जाने की तैयारी शुरू |

Spread the love

मोटाहल्दू:बिग न्यूज़ – गौला खनन समिति का 65वें दिन भी धरना जारी,विनोद स्टोन और देवभूमि स्टोन क्रेशर के खिलाफ एनजीटी मैं जाने की तैयारी शुरू |

आज गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले 65वें दिन वाहन स्वामियों का धरना जारी रहा। आज धरने को समर्थन देने के लिए नंन्धौर खनन समिति के अध्यक्ष सुरजीत कौर ने वाहन स्वामीयो के साथ अपना समर्थन गौला खनन संघर्ष समिति को दिया वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान विपिन जोशी और ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने अपने-अपने गेटों के संयुक्त हस्ताक्षर कर विनोद स्टोन क्रेशर और देवभूमि स्टोन क्रेशर के खिलाफ एनजीटी मैं जाने की तैयारी शुरू कर दी। शीघ्र ही वह हाईकोर्ट में अपनी रीट दायर करेंगे। वहीं अन्य गेटों के वाहन स्वामी ने भी कहा की आबादी के बीच से स्टोन क्रेशर को हटाने के लिए हम सभी वाहन स्वामी प्रधानों का साथ देंगे।गौला खनन संयोजक और ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने कहा वाहन स्वामियों और स्टोन क्रेशर मालिकों के बीच दिन प्रतिदिन दूरियां बढ़ती जा रही है। स्टोन क्रेशर स्वामी वाहन स्वामियों की पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं जिस गौला खनन संघर्ष समिति ने इतना संघर्ष करने के बाद जहां एक राज्य एक रौल्टी की लड़ाई लड़ी वहां वाहन स्वामियों को उसका कुछ भी फायदा देखने को नहीं मिल रहा है ।अगर शीघ्र ही कुमाऊं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन ने ₹35 से ₹40 के बीच में अगर रेट कई नहीं किए तो फिर यह सीजन ऐसे ही चले जाएगा आज धरना देने वालों में लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल ,जीवन बोरा, सुरेश चंद जोशी, हरीश सुयाल, गोकुल पपोला, लवली गिल ,त्रिलोक सिंह ,कार्तिक बिरखानी ,मनोज बिष्ट ,वसंत जोशी ,रमेश जोशी ,इंदर सिंह नयाल ,रमेश कांडपाल ,नंदा बल्लभ नैनवाल ,सुमित मिश्रा, गोकुल भट्ट ,राजू चौबे ,मनु बिष्ट, शेखर कांडपाल ,इंदर सिंह पन्नेरी, संतोष पाठक ,आशुतोष जग्गी, गोपाल दत्त उपाध्याय ,ललित दानू, गुड्डू पांडे ,राजेंद्र जोशी, अमित भट्ट ,नंदा बल्लभ जोशी, मनोज चौबे ,तारा नगर कोटी, सुरेश उपाध्याय ,गंगा सिंह दानू, पूरन पाठक ,पूरन पांडे, महेश जोशी ,भुपाल चौबे ,भुपाल हरडिया, मोहन ग्रवाल ,भुवन खुल्बे आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *