सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बवाल,जगदगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

Spread the love

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बवाल,जगदगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री राम चरित्र मानस व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पड़ी के बाद राम नगरी के संत- महंतो में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या स्थित तपस्वी जी की छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने अपने आश्रम के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर परमहंस दास ने पुतला दहन करने के बाद कहा कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अगर एक्शन न लिया गया तो इसका परिणाम सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी भुगतान पड़ेगा। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला तपस्वी छावनी के परमहंस आचार्य के साथ दलित महिलाएं भी मौजूद रही।दलित महिलाओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ में नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला फूंकने से पूर्व सांकेतिक तौर पर परमहंस दास ने तलवार से स्वामी प्रसाद मौर्या के पुतले का गला भी काटा।बता दे कि कुल मिलाकर एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के ब्यानों से नाराज़ सन्त अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देवबंद में 2 बीघा के लिए भारी बवाल, दो समुदाय भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, छावनी बना क्षेत्र
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *