धनकड़ हत्याकांड : दिल्ली पुलिस सुशील को हरिद्वार लेकर पहुंची, हत्या के बाद यहीं छिपा था पहलवान, सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

Spread the love

अपराध शाखा पहलवान सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंची है। सागर धनकड़ की मौत के बाद सुशील कुमार फरार हो गया था जिसके बाद वह हरिद्वार भी पहुंचा था। यही वजह है कि पुलिस उसे यहां लेकर जांच के लिए पहुंची है।

जानकारी के अनुसार पुलिस यहां सुशील कुमार का मोबाइल भी बरामद करने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के इतने दिनों बाद भी सुशील का मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मोबाइल के जरिए पुलिस कई बड़े राज तक पहुंचने और सुशील के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करेगी जिससे उनका केस किसी भी तरह से कमजोर न पड़े।

सुशील ने अपने मोबाइल को तोड़ दिया था
दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी नाकामयाबी ये भी है कि अपराध शाखा इतने दिन बाद भी सुशील के मोबाइल को बरामद नहीं कर पाई है। सुशील ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि उसने वारदात के बाद मोबाइल को तोड़ दिया था और रास्ते में फेंक दिया था। सुशील पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेशभर में 99 सड़कें बंद,पिथौरागढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित, काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *