निर्देशक जेम्स पार्कर की फ़िल्म “दिल की लगन” का हुआ अनाउंसमेंट 1 फरवरी से करेंगे शूटिंग

Spread the love

निर्देशक जेम्स पार्कर की फ़िल्म “दिल की लगन” का हुआ अनाउंसमेंट 1 फरवरी से करेंगे शूटिंग

प्रयागराज –
फ़िल्म अनाड़ी ऑटो वाला फेम निर्देशक जेम्स पार्कर ने आज अपनी आगामी फिल्म “दिल की लगन” की शूटिंग डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है जिसकी शूटिंग 1 फरवरी से बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में करने जा रहे है।
बता दे “दिल की लगन” एक प्योर शुद्ध लव स्टोरी फिल्म है जिसमे में मुख्य भूमिका में उपेंद्र यादव उर्फ चॉकलेटी यादव और बंगाली बाला भोजपुरिया दर्शकों की धड़कन मनी भट्टाचार्य नजर आयेंगी।
फ़िल्म की कहानी के बारे में फ़िल्म के निर्माता नन्दलाल यादव व निर्देशक जेम्स पार्कर ने बताया हमारी फ़िल्म एक साफ सुथरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमे हम अपनी फिल्म के माध्यम से प्रेम की परिभाषा को दिखाने जा रहे है। हम सबकी तरह ये नही कहेंगे कि हम कुछ अलग बना रहे है बस हम एक अच्छे विषय पर समाज और अपनी सभ्यता को ध्यान में रखकर एक साफ सुथरी प्रेम कहानी को पर्दे पर लाने जा रहे है अब ये सबसे हटकर होगी या कैसी होगी ये तो आप सभी देखकर बतायेंगे बस हमारा प्रयास है एक अच्छा सिनेमा बनाने का। उम्मीद हमारा ये प्रयास आप सभी को पसंद आयेगा बस आप सभी अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखे।
फ़िल्म का निर्माण वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले होने जा रहे है जिसके निर्माता नंदलाल यादव है और निर्देशक जेम्स पार्कर है इस प्यारी सी कहानी को खुद नंदलाल यादव ने लिखा है। संगीत दिया है यंग म्यूजिक डायरेक्टर दिनेश यादव ने और छायांकन करेंगे नीलेश पाण्डेय। फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है और कोरियोग्राफर रमेश शर्मा है।
फ़िल्म में चॉकलेटी यादव और मनी भट्टाचार्य के अलावा आयाज खान,प्राची सिंह,हिमांशी सिंह, पानमती शर्मा,डॉक्टर रवि गुप्ता व सरोज सिंह,मंटू लाल आदि कई कलाकार नजर आएंगे।

और पढ़े  जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *