समाजसेवी ने बंदियों के लिए पहुंचाई 15 दिन की मौसमी सब्जियां

अयोध्या-

मंडल कारागार के में निरुद्ध बंदियों को मौसमी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए छावनी परिषद के उपाध्यक्ष रूपेश ओझा की पत्नी व समाजसेवी डॉ नीलम ओझा ने पहल की है। मंगलवार को उन्होंने जेल अधीक्षक से मिलकर करीब 15 दिन के लिए सब्जी उपलब्ध कराई है। उनकी इस पहल पर जेल प्रशासन ने आभार जताया है।
कारागार के नियमों के अनुसार मंडल कारागार में बंदियों के लिए सब्जी खरीदने का प्रावधान नहीं है।
कारागार में स्थित करीब 5 एकड़ जमीन में उगाई गई सब्जियों का सेवन ही बंदी करते हैं। बीते दिनों समाजसेवी डॉ नीलम ओझा 5 बंदियों को रिहा कराने के लिए कारागार पहुंची थी तो उन्होंने 15 दिन के लिए बंदियों को मौसमी सब्जियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा सब्जियों की सूची दी गई। मंगलवार को समाजसेवी अपने टीम के साथ मंडल कारागार पहुंची और आलू, टमाटर, गोभी सहित तमाम मौसमी सब्जियां उपलब्ध कराया।
इस मौके पर डॉक्टर नीलम ओझा ने कहा कि बंदी भी हमारी तरह एक इंसान हैं, किन्ही कारणों से परिस्थितिवश वह गलत रास्ते पर चले गए और जेल की यात्रा कर रहे हैं।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…