हेलीकॉप्टर Crash: Big News- यहां बच्चों के स्कूल पर गिरा हेलीकॉप्टर,गृह मंत्री समेत 16 की हुई मौत।

हेलीकॉप्टर Crash: Big News- यहां बच्चों के स्कूल पर गिरा हेलीकॉप्टर,गृह मंत्री समेत 16 की हुई मौत।

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर हादसे की खबर है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 16 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है।

हादसे किस वजह से हुआ अभी पता नहीं चल सका है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने कहा अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं। बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

और पढ़े  यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी: 4 हजार से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…