मुंबई: प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे करोड़ों की सौगात

मुंबई: प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे, शहरी यात्रा को आसान बनाने और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वहीं, कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करीब 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन लाइनों का शिलान्यास पीएम मोदी ने ही 2015 में किया था। प्रधानमंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एमएमआरडीए मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में सात सीवेज उपचार संयंत्रों, एक सड़क परियोजना और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास के लिए आधारशिला भी रखेंगे।

और पढ़े  श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके: कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, 5 साल चला केस
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…