बंदियों तक पहुंचे समाज सेवी शिवेंद्र सिंह की समाज सेवा।

बंदियों तक पहुंचे समाज सेवी शिवेंद्र सिंह की समाज सेवा।

अयोध्या-

जिले में समाज सेवा को अपनी पहचान बना चुके पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी शिवेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी इस “पहचान”को चर्चा में ला दिया।करीब सप्ताह भर पहले ही विशाल कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के विराट आयोजन के बाद यह खास मौका था मंडल कारागार में करीब पांच सौ से अधिक बंदियों को कंबल वितरण कराने का जिसके साक्षी जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा व समाजसेवी शैलेंद्र मोहन मिश्रा उर्फ छोटे भी बन गए।कारागार परिसर में इन सभी की मौजूदगी में कंबल वितरण के बाद बंदियों को इस हाडकंपाउं ठंड से जितनी राहत और सुकून मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं उससे कहीं ज्यादा राहत और सुकून के कयास समाजसेवी श्री सिंह के उस बयान से लगाए जा रहे हैं जिसमें उनका साफ कहना था कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमारा प्रयास अंतिम व्यक्ति को उसकी मूलभूत आवश्यकता के सामानों को पहुंचाने का रहता है,जो सतत जारी रहेगा।मंडल कारागार परिसर में बंदियों तक यह राहत रूपी कंबल पहुंचाने का कार्यक्रम गुरुवार की लगभग पूर्वाह्न उस वक्त शुरू हुआ जब समाजसेवी पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने इस बाबत जेल अधीक्षक श्री मिश्रा से संपर्क किया और कुछ ही देर बाद कंबलों की लाट और अपने सहयोगियों के साथ मंडल कारागार पहुंच गए।यहां उन्होंने जेल अधीक्षक श्री मिश्रा को इन कंबलों की लाट सौंप दी और इसे सौपने के साथ बंदियों की किसी भी आवश्यकता पर तत्काल उन्हें सूचित करने का आग्रह भी किया।समाजसेवी श्री सिंह के इस भावना की जेल अधीक्षक श्री मिश्रा ने मुक्त कंठ से सराहना की और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही।।इस दौरान पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समाज सेवी श्री सिंह के साथ छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक सिंह,समाजसेवी आशीष सिंह,राजन सिंह सूर्यवंशी,बोनी सिंह,करन मौर्या, सुजीत विक्रम सिंह’सनी’,संत कुमार मिश्रा,दिव्यांशु सिंह व सोनू सिंह मौजूद रहे।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…