अयोध्या- मंदिर के पुजारियों के लिए सख्त नियम, मोबाइल पूरी तरह से हुआ बैन,बनाया गया ड्यूटी चार्ट

Spread the love

राम मंदिर में नये पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं। सात-सात के ग्रुप में पुजारियों को दो पाली में ड्यूटी के लिए लगाया गया है। जो पुजारी गर्भगृह में रहेगा वह बाहर नहीं जा सकेगा। जिस पुजारी की ड्यूटी बाहर होगी वह गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बाहरी व्यक्तियों को स्पर्श करने पर बिना स्नान गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होगा। गर्भगृह में पुजारी मोबाइल फोन का प्रयोग भी नहीं कर सकेंगे।

ड्यूटियों में परिवर्तन हर माह के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष से होगा। यह ड्यूटी कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा से शुरू होकर अमावस्या और फिर शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक चलेंगी। रोजाना प्रथम पाली की ड्यूटी की शुरुआत सुबह चार बजे से भगवान के उत्थान के साथ होगी और मध्याह्न साढ़े 12 बजे तक भगवान के राजभोग आरती तक रहेगी।

दूसरी पाली जो मध्याह्न साढ़े 12 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे व 6.30 बजे से रात्रि 10.30 तक चलेगी। हनुमान मंदिर व कुबेर टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन के लिए भी पुजारियों की ड्यूटी लगाई है। पुजारियों को राममंदिर में होने वाले अनुष्ठानों को भी करना होगा, अलग-अलग ड्यूटी इसके लिए भी लगाई गई है। 

हर हाल में पालन करना होगा नियमों को

राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया नये पुजारियों की ड्यूटी सोमवार से लगा दी गई है। बड़े ही सख्त नियम बनाए गए हैं। खासकर गर्भगृह में रहने वाले पुजारियों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। गर्भगृह में पुजारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मंदिर में प्रवेश करने के बाद पुजारियों के फोन रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन

पुजारी किसी बाहरी व्यक्ति को स्पर्श करते हैं तो बिना स्नान के उनका प्रवेश मंदिर में वर्जित होगा। स्पर्श करने का मतलब है पुजारी किसी को चंदन-टीका नहीं लगा पाएंगे, माला भी नहीं पहना पाएंगे, क्योंकि इससे उन्हें बाहरी व्यक्ति को स्पर्श करना पड़ेगा। शौचादि जाने पर भी बिना स्नान प्रवेश वर्जित होगा। पहले दिन मोबाइल ले जाने पर रोक नहीं रही, लेकिन जल्द ही एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है, ड्रेस कोड भी लागू किए जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love