पौड़ी -सांसद ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल अटैचमेंट रद करने के दिए निर्देश

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
आयोजित बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत ने निर्माण इकाईयो को सड़क निर्माण करते समय अनिवार्य रूप सेे पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत नौैंगांवखाल-चूनाखाल मोटर मार्ग की जद में आ रहे भवनों की क्षति का आंकलन करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जनासू मोटर मार्ग में रेलवे के कार्यों से गड्डो की शिकायत पर सांसद ने रेलवे विभाग को तत्काल मार्ग सुधारीकरण करने के निर्देश दिये।पौड़ी -सांसद ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल अटैचमेंट रद करने के दिए निर्देश बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा पाईप लाइनों की गुणवत्ता, चिनवाड़ी-डांडा, भैरवगढ़ी पंपिंग योजना के पाइप लाइन जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने, जयहरीखाल के अंतर्गत होटल व्यवसायियों द्वारा मोटी पाईप लाईन बिछाने व ज्वाल्पा नौगांवखाल पंपिंग योजना में टैंकों के निर्माण की शिकायत उठाई गई। जिस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को जल्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान कल्जीखाल के नलई गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाईप लाइन के अनियमितता से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने सांसद को अवगत कराया कि संबंधित प्रकरण में आरोप पत्र दाखिल कर दिये गये हैं। प्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टरों का अटैचमेंट की शिकायत पर सांसद ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल अटैचमेंट रद करने के निर्देश भी दिये। सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए की सक्रियता की शिकायत पर वन विभाग को पिंजरा लगाने को कहा।पौड़ी -सांसद ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल अटैचमेंट रद करने के दिए निर्देश
सांसद ने बैठक से पूर्व स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये पहाड़ी उत्पादों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांसद का मांगल गीत गाकर स्वागत किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को पहाड़ी उत्पादों को ओर बढ़ावा देने को कहा।

और पढ़े  हल्द्वानी- राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज, ये है आरोप, जानें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…