नैनीताल / भीमताल: 2 दिन से लापता नाबालिग छात्रा काजल,जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,जांच शुरू..

 

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया के तोक निगलनी निवासी लापता नाबालिग छात्रा काजल मेलकानी (14) पुत्री गोपाल दत्त का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों की ओर से शनिवार को पटवारी के पास काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार की शाम काजल का शव जंगल में पेड़ से लटका देखने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस और परिजनों को दी।

पटवारी जीवन मेहता ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। पटवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पटवारी ने कहा कि मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जाएगा।

इधर, मृतका के पिता गोपाल दत्त मेलकानी ने बताया कि उनकी बेटी को घर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। काजल की एक बड़ी बहन है। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसडीएम केएन गोस्वामी को फोन कर मामले की जांच करने के लिए कहा है।

और पढ़े  राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…