हल्द्वानी – गजब है: 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,चोर नौकरानी के लिए दौड़ रही पुलिस..अब तक खर्च हो गए 15 लाख, SSP ने 2 लाख विभागीय फंड से दिए,जानें क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी शहर की नामी बुकसेलर फर्म पूरन एंड संस के मालिक दीपक अग्रवाल के यहां हुई चोरी के मामले में 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के 10 पुलिसकर्मी लगातार चोर नौकरानी रम्बा और उसके साथियों को ढूंढ रहे हैं। इस घटना के खुलासे में पुलिसकर्मियों के इतने दिन का वेतन जोड़ा जाए तो वह करीब 10 लाख रुपये बैठता है। आधिकारिक तौर पर पांच लाख और खर्च हो चुके हैं।

दीपक अग्रवाल के यहां चोरी की यह वारदात 26 नवंबर की रात हुई थी। लाखों का माल इस घटना में गया था। यह घटना ऑनलाइन तलाश से चार-पांच दिन पहले ही रखी गई नौकरानी रम्बा ने की। नशीला पदार्थ मिला सूप दीपक और उनकी पत्नी को पिलाकर उन्हें बेहोश कर रम्बा ने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया था। छानबीन में सामने आया कि रम्बा को जिस एजेंसी के माध्यम से ढूंढा गया, वह दिल्ली में है। दूसरा उसके आधार कार्ड में बंगलूरू का पता लिखा था।

इस बड़ी चोरी के खुलासे में पांच लोगों की टीम तीन बार दिल्ली गई और वहां रूकी। दो लोगों की टीम एक दिन बंगलुरू गई और वहां रूकी। तीन लोगों की टीम बहराइच गई। 22 दिन से 10 पुलिस कर्मियों की टीम नेपाल और आसपास के बार्डर पर डेरा डाले हुए है। उधर नेपाल पुलिस और वहां की एसओजी भी रम्बा को ढूंढने में भारतीय पुलिस की आर्थिक मदद कर रही है। हालांकि रम्बा या उसका कोई साथी पकड़ में नहीं आ सका है।

और पढ़े  उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, 3 साल से भटक रहे ग्रामीण

एक दरोगा का प्रतिदिन का औसत वेतन 3500 रुपये और एक पुलिस कर्मी का 3000 रुपये बैठता है। इस हिसाब से इतने दिनों का इन पुलिसकर्मियों का वेतन करीब 10 लाख रुपये बना। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आने-जाने में होने वाले खर्च के लिए पुलिस फंड से दो लाख रुपये दिए। वाहन आदि के अन्य सरकारी खर्चे करीब तीन लाख रुपये के हो चुके हैं। इस हिसाब से यह खर्च 15 लाख रुपये से अधिक हो चुका है। टीम अभी काम कर रही है। जब टीम वापस आएगी, तब तक खर्च और बढ़ जाएगा। दो लाख फंड से देने की बात एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्वीकार की।

  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…