भीमताल बस दुर्घटना:- दर्दनाक…अल्मोड़ा से हल्द्वानी 27 लोगों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी,एक बच्चे समेत चार की मौत,हादसे की भयावह तस्वीरें

Spread the love

त्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई। 27 लोगों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बीते माह ही कुमाऊं के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। अभी अल्मोड़ा हादसे को कुछ ही समय हुआ था कि दूसरे हादसे की भयावह तस्वीर सामने आ गई।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है।

 

घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है।
Bhimtal Bus Accident roadways bus Accident near Amdalli Death many people injured Almora Haldwani Watch Photos

घायलों को सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
Bhimtal Bus Accident roadways bus Accident near Amdalli Death many people injured Almora Haldwani Watch Photos

 प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। 15 एम्बुलेंस  हल्द्वानी भेजी गई हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं
प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सुशील तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

और पढ़े  देहरादून- क्रिकेटर ऋषभ पंत बोले- जमीन नहीं मिल रही CM सर, धामी ने कहा- जल्द मिलेगी मदद

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची। वहीं आयुक्त दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love