Serious Allegation: अफसरशाही में आया भूचाल,आईएएस पवन अरोड़ा चलाते हैं सेक्स रैकेट-आयुक्त पूजा मीणा ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

Serious Allegation: अफसरशाही में आया भूचाल,आईएएस पवन अरोड़ा चलाते हैं सेक्स रैकेट-आयुक्त पूजा मीणा ने लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के चर्चित आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर आयुक्त पूजा मीणा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा मीणा का आरोप है कि अरोड़ा सेक्स रैकेट चलाते हैं और उन्हें प्रताड़ित भी करते हैं। राजस्थान की पूरी अफसरशाही इन गंभीर आरोपों से हिल गई है। पूजा मीणा ने शहरी निकाय मंत्री शांति धारीवाल पर भी आईएएस अफसर पवन अरोड़ा को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, आईएएस अरोड़ा ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

पूजा मीणा राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS अधिकारी हैं। वे झालावाड़ जिले की नगर परिषद आयुक्त थीं। वहां से उनका तबादला किया जा चुका है। अभी वे अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर (एपीओ) हैं यानी नई पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में हैं। वहीं, पवन अरोड़ा शहरी निकाय विभाग (डीएलबी) के निदेशक रह चुके हैं। वर्तमान में वे राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त हैं।
दरअसल, नौ जनवरी को नगर परिषद झालावाड़ में आयुक्त पद से पूजा मीणा का तबादला नागौर नगर परिषद में आयुक्त के पद पर कर दिया गया। फिर उसी दिन आदेश में संशोधन कर उन्हें नई पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए निदेशालय में भेज दिया गया। एक ही दिन में दो तबादला आदेश जारी होने के बाद पूजा मीणा ने ये आरोप लगाए हैं। हालांकि, 10 जनवरी को एक और नया तबादला आदेश निकाल कर उन्हें जयपुर हैरिटेज नगर निगम में उपायुक्त पद पर पोस्टिंग दे दी गई।
क्या हैं महिला आयुक्त के आरोप?
पूजा मीणा ने बताया, ”आईएएस पवन अरोड़ा बहुत गंदे आदमी हैं। वे राजस्थान सरकार के सबसे बदमाश आदमी हैं। पवन अरोड़ा मुझे प्रताड़ित करते हैं। जब वे डीएलबी डिपार्टमेंट में थे, तभी से महिलाओं का ग्रुप बना रखा था और डिपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चला रखा था।”
आयुक्त ने एक और अफसर हृदेश शर्मा और मंत्री धारीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए
16 दिन पहले ही पूजा मीणा को झालावाड़ नगर परिषद के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन 9 जनवरी 2023 को अचानक दो बार हुए तबादलों के ताबड़तोड़ क्रम के बाद पूजा मीडिया ने वर्तमान डीएलबी डायरेक्टर ह्रदयेश शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, पूजा मीणा के तबादले का आदेश हृदेश शर्मा ने ही निकाला है। पूजा मीणा ने रोते हुए राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी शांति धारीवाल के लिए कहा कि वे पवन अरोड़ा को संरक्षण देते हैं।
आरोपों के बाद क्या हुआ?
पवन अरोड़ा, हृदेश कुमार शर्मा और मंत्री शांति धारीवाल पर गंभीर आरोप लगने की सूचना मिलने के बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आयुक्त पूजा मीणा को 10 जनवरी की तारीख में फिर से तबादला कर जयपुर नगर निगम हैरिटेज में उपायुक्त नियुक्त कर दिया गया। राजधानी जयपुर में इसे प्राइम पोस्टिंग वाली जगह माना जाता है।

और पढ़े  मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां: किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *