NOTAM :- कंप्यूटर में आई गड़बड़ी के चलते रोकी गईं 1200 से अधिक उड़ानें..

NOTAM :- कंप्यूटर में आई गड़बड़ी के चलते रोकी गईं 1200 से अधिक उड़ानें..

कंप्यूटर में गड़बड़ी के चलते पूरे अमेरिका में उड़ानें रोक दी गई हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर्स आउटेज की समस्या देखी गई। इसके बाद पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं हैं।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम पायलटों और अन्य उड़ान कर्मियों को खतरों या हवाई अड्डे की सुविधा सेवाओं में किसी भी बदलाव के बारे में अलर्ट करती है। इसके जरिए सामान्य प्रक्रियाओं को भी अपडेट किस जाता है। आज इसके जरिए कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा पा रही थी। इस वजह से पूरे अमेरिका में विमान सेवाएं ठप हो गई। सभी उड़ानें ग्राउंड पर ही हैं। अमेरिकी नागरिक उड्डयन नियामक की वेबसाइट के हवाले से यह जानकारी दी गई।

NOTAM को बहाल करने के लिए काम जारी
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.45 बजे (ET) तक अमेरिका के अंदर या बाहर करीब 1200 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अब तक करीब 93 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। यूनाइटेड स्टेट्स एफएए ने बताया कि FAA अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को अभी पुनः लोड कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
अमेरिका में उड़ान सेवाओं के ठप होने की वजह से सभी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

और पढ़े  डेनमार्क-अमेरिका समझौता: रूस और चीन पर कितना असर पड़ेगा, यूएन में क्या बोले ट्रंप? जानिए समझौते का मकसद
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…