पूर्व मंत्री ने की “अक्षित मिश्रा” एवं उनके पिता से अपने आवास पर मुलाक़ात।

Spread the love

अयोध्या –

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने आज बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बैतीकला के पुरवा बुकनवा के निवासी “अक्षित मिश्रा” एवं उनके पिता से अपने आवास पर मुलाक़ात की।श्री पांडे ने बताया कि अक्षित एक गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और उनके इलाज में 36 लाख रुपये का खर्चा है, चूंकि अक्षित के पिता एक छोटी से दुकान से अपनी आजीविका चलाते है इसीलिए ऐसी गंभीर बीमारी से लड़ने और अक्षित को एक नया जीवन देने एवं बालक के उपचार हेतु मिलकर उन्हें अपनी तरफ से ₹50000 का आर्थिक मदद किया ।इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी परिवार और अपने शुभचिंतकों से निवेदन किया कि इस गंभीर बीमारी के लिए उस बच्चे की जितनी मदद हो सके उसकी मदद सबको करनी चाहिए। श्री पांडे ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि अक्षित को इस गंभीर बीमारी से जल्दी ही निजात मिले । श्री पांडे ने कहा कि इस बच्चे के संकट की घड़ी में अपने सभी समाज से भी निवेदन किया कि अपनी क्षमतानुसार हम सभी को एक दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा खड़े रहना चाहिए और सभी जनमानस को मिलकर जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन हमेशा से ही गरीब बीमार जरूरतमंदों की हमेशा मदद की है और अपने लोगों से मदद भी करवाते रहते हैं।


Spread the love
और पढ़े  3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *