आक्रोश और आंसू -आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम,एकसाथ जलीं 6 चिता.

Spread the love

आक्रोश और आंसू -आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम,एकसाथ जलीं 6 चिता.

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए छह मृतकों का अंतिम संस्कार आज हुआ। गांव में एकसाथ छह चिताएं जलीं। नागरिकों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित ढांगरी क्षेत्र के आसपास से आए लोगों ने नम आंखों से मृतकों को विदाई दी। इस दौरान लोगों में आतंकवाद के खिलाफ भारी रोष नजर आया।
राजोरी जिले में रविवार और सोमवार के बीच पंद्रह घंटे के भीतर दो आतंकी हमलों से दहले ढांगरी गांव में एक साथ छह शवों को देख हर आंख में गम से ज्यादा आक्रोश है। रविवार को आतंकियों की फायरिंग में मारे गए चार शव सुबह से ही ढांगरी चौक पर ले जाए गए। इसके बाद सोमवार सुबह आईईडी धमाके से एक बच्चे और एक किशोरी की मौत होने पर इनके शव भी ढांगरी चौक लाए गए। यह मंजर आक्रोश को और भड़काने वाला था। सोमवार को दिन भर ढांगरी चौक के बीचोबीच छह शव रखकर प्रदर्शन जारी रहा। पूरा गांव इस दौरान आक्रोश के स्वरों से गूंज रहा था। लोगों में एक तरफ आतंकी हमले रोकने में नाकामी को लेकर गुस्सा है तो दूसरी तरफ आतंकियों के सफाए की सूचना का इंतजार।
रविवार शाम घरों में घुसकर चार लोगों को मौत के घाट उतारने के दौरान आतंकियों ने एक पीड़ित दीपक के घर पर आईईडी लगा दी थी। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे आईईडी धमाका हुआ, जिसमें चार साल के विहान और उसकी चचेरी बहन सुमीक्षा (16) की मौत हो गई। धमाके की जद में आए नौ और लोग घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी पहुंचाया गया।जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों को हथियार लौटाए जाएंगे। इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया।
राजोरी में दोहरे आतंकी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को फायरिंग और सोमवार सुबह हुए आईईडी धमाके के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए ढांगरी गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मंगलवार को एकबार फिर एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

और पढ़े  55 हजार जवान और खुफिया एजेंसियां दर्शनार्थियों को रखेंगी हर पल महफूज..

Spread the love
  • Related Posts

    55 हजार जवान और खुफिया एजेंसियां दर्शनार्थियों को रखेंगी हर पल महफूज..

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने का फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है।…


    Spread the love

    ऑपरेशन शेरूवाली जारी: जम्मू के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल, 11वें दिन भी सुरक्षाबलों के हाथ खाली

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू संभाग के घने जंगल और दुर्गम इलाके आतंकियों की ढाल और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन रहे हैं। कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में हिट एंड रन की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *