CM Dhami Visit Delhi : मुख्यमंत्री धामी आज जाएंगे दिल्ली,गुजरात में होने वाले शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। यहां वे एक बैठक में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि वे गुजरात में होने वो शपथ ग्रहण में भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले वे रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सीएम धामी शनिवार को भी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया। हमने सरकार बनाकर रिवाज बदल दिया। हम उत्तराखंड में यह मिथक तोड़ने में कामयाब हो गए कि राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता से वादा किया था और सरकार में आते ही कमेटी का गठन कर दिया। राज्य में धर्मांतरण पर अब हमने कड़ा कानून बनाया है। इसमें 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से हर नए कार्य की शुरुआत होती है और जो हमारे यहां शुरू होता है वो पूरे देश में जाता है। धर्मांतरण पर कानून समय की आवश्यकता थी। समान नागरिक संहिता किसी के खिलाफ नहीं है। हमारे बाद तमाम राज्य इस पर आगे आ रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: रोपवे संचालन के लिए बनेंगे नियम, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब परियोजनाओं में तैनात होंगे नोडल अधिकारी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…