मम्मियां हो जाएं सावधान: आपको ठगने के लिए साइबर ठग लेकर आ गए नया प्लान, ऐसे बना रहे हैं शिकार।

साइबर ठगों ने लोगों का बैंक खाता खाली करने के लिए नया तरीका खोज लिया है। इससे वे खासकर महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। अनजान नंबर से आपके फोन पर हाय मम (मां) मैसेज आए तो उत्तर देने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। यह साइबर ठगों का नया स्कैम है जिसमें चंद सेकेंड में खाते खाली हो रहे हैं।
साइबर ठग खुद को बेटा या बेटी दर्शाकर बातों में फंसा ले रहे हैं। इसके बाद लिंक भेजकर या इंटरनेट बैंकिंग आदि ब्लॉक होने का झांसा देकर मदद मांग रहे हैं। साइबर पुलिस ने इस तरह के स्कैम से लोगों को सचेत किया है। देश में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

हालांकि, उत्तराखंड में अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, साइबर पुलिस ने सभी को इस तरह के मैसेज पर गौर न करने की सलाह दी है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि अनजान नंबर से कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, टेक्स्ट मैसेज में कुछ भी अजीब लगे तो उत्तर न दें।

ऐसे बनाते हैं शिकार –

व्हॉट्सएप या टेक्स मैसेज में हाय मम (मां) लिखा मैसेज आता है। बहुत से लोग इस पर उत्तर देते हैं। मैसेज भेजने वाला ठग उनको अपनी बातों (मैसेज में ही) फंसा लेता है। लोगों को लगता है कि यह उनका बेटा या बेटी ही है। कभी ये कहते हैं कि उनकी इंटरनेट बैंकिंग ब्लॉक हो गई है तो पैसों की जरूरत है। कभी कहा जाता है कि नंबर खो गया है इस नंबर को सेव कर लो और फिर इस पर यूपीआई या अन्य माध्यम से पैसे मंगाते हैं। कोई ठग लिंक या क्यूआर कोड भेजकर पूरा खाता ही खाली कर रहा है।

और पढ़े  जौलीग्रांट: त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक, सांसद और अफसर भी हुए शामिल
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…