जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन

अयोध्या के जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी आयोजन होगा।यहां कार्यक्रम 25 नवंबर से 2 दिसम्बर तक निरंतर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चल रहा है। जिसमें दूरदराज के भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुआ है।जिसकी जानकारी देते हुए जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजनमंदिर के सेवक बालकृष्ण शरण ने बताया कि यह 8 दिवसीय कार्यक्रम है। श्री राधा सर्वेश्वर भगवान का यहां प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है अयोध्या में राधा कृष्ण भगवान का ऐसा दर्शनीय स्थल कोई नहीं है।और एक निंबारकी की परंपरा का कोई मंदिर नहीं था। पूजा गुरुदेव जी ने जब जगतगुरु बने थे तो आपने प्रथम संकल्प यही लिया था कि अयोध्या में भी श्री राधा कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण करवाएंगे। और वही यह शुभ अवसर आ गया है। अगहन मास का यह पवित्र महीना भगवान का यह महीना विभूति कही जाती है. और वैसे भी 12 मासों में आगन का महीना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। उसमें भी भगवान श्री राम के विवाह पंचमी को उसी दिन हमारे ठाकुर जी का प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निश्चित किया गया है। 28 तारीख को तो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। और इसी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यहां पर 208 ब्राह्मणों के द्वारा श्रीमद् भागवत का पाठ करवाया जा रहा है. और जिसका संस्कार चैनल पर प्रसारण लाइव हो रहा है. यह कथा पूज्य जगतगुरु निंबाड़ाचार्य पीठाधीश्वर राधा मोहन शरण देवाचार्य जी के द्वारा इस सारे कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अयोध्या के सभी संत महंत सम्मिलित होंगे.

और पढ़े  अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये... चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय
  • Related Posts

    सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR

    मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस…

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…