देहरादून- प्रेमी ने प्यार में ‘धोखा’ खाने पर छात्रा पर झोंका था फायर, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

देहरादून- प्रेमी ने प्यार में ‘धोखा’ खाने पर छात्रा पर झोंका था फायर, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

देहरादून में बीते मंगलवार को छात्रा पर फायर झोंकने के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। छात्रा पर फायर झोंकने वाला उसका प्रेमी ही निकला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ घटना के वक्त मौजूद उसका दोस्त नकुल(20) पुत्र जयकरण निवासी गांव चौंदहड़ी तहसील देवबंद जिला सहारनपुर अभी फरार है। बताया कि पुलिस टीम ने पीड़ित लड़की और उसके पिता से अभियुक्त के हुलिये की जानकारी ली थी और घटनास्थल पर आस-पास लगे लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अध्ययन किया। तब जाकर बताए गए हुलिये से मिलता-जुलता एक संदिग्ध युवक फुटेज में दिखाई दिया। फुटेज से प्राप्त हुलिये के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके बाद गुरुवार को आईएसबीटी बस अड्डे के पास से आरोपी अक्षय कुमार(21) पुत्र जोगेन्द्र निवासी गांव चौंदहड़ी तहसील देवबंद जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी तंमचा बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी अक्षय ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवती से प्यार करता था और लगभग दो साल से वे दोनों एक दूसरे से बात करते थे। करीब पांच महीने पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों के बीच बात बंद थी। उसने बताया कि मैंने कई बार उससे मिलकर बात करने का प्रयास किया, लेकिन वो न तो मुझसे मिल रही थी और न ही मुझसे बात कर रही थी। जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं आवेश में आकर देशी तमंचा लेकर अपने दोस्त नकुल के साथ उसके घर शिवालिक एन्क्लेव बंजारावाला पंहुच गया।
वहां वह मुझे घर के बाहर अपनी स्कूटी से आते हुए दिखी और मैंने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह मुझसे बात नही कर रही थी। इसके बाद मैंने गुस्से मे आकर उस पर फायर कर दिया। लेकिन इस दौरान वह बचकर भाग निकली।

और पढ़े  बैकुंठ चतुर्दशी: कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ा दीया अनुष्ठान, इंग्लैंड-अमेरिका के दंपती भी होंगे शामिल
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…