G N Park: बंद हुए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट,इस साल आये 29 हजार से ज्यादा पर्यटक, विदेशी सैलानियों ने भी की सैर

G N Park: बंद हुए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट,इस साल आये 29 हजार से ज्यादा पर्यटक, विदेशी सैलानियों ने भी की सैर

उत्तराखंड में कोरोनाकाल में प्रभावित पर्यटन पटरी पर लौट आया है। गंगोत्री नेशनल पार्क में इस साल 694 विदेशी सैलानी पहुंचे। पिछले दो वर्षों की तुलना में ये संख्या काफी अधिक है। 30 नवंबर को गेट बंद होने तक कुल 29020 पर्यटकों ने पार्क की सैर की।

समृद्धशाली जैवविविधता वाले गंगोत्री नेशनल पार्क में स्थित गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैक रूट से लेकर केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन व वासुकीताल आदि ट्रैक रूट देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां कोरोना काल से पूर्व तक औसतन विदेशी पर्यटकों की संख्या हजार से डेढ़ हजार के मध्य तक रहती थी। 2019 में महिला व पुरुष सहित कुल 1013 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं 2020 में यह संख्या 37 और वर्ष 2021 में 42 रही। अब एक बार फिर यहां विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। इस वर्ष गंगोत्री नेेशनल पार्क में पहुंचने वाले विदेेेशी सैलानियों की संख्या 694 रही।

पार्क की गंगोत्री रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार का कहना है कि कोविड के बाद से विदेशी पर्यटकों में गिरावट देखने को मिल रही थी। इस वर्ष पिछले दो वर्षो की तुलना काफी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं।
राजस्व में भी रिकार्ड बढ़ोतरी
उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क आरएन पांडेय ने बताया कि गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन की आय में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न ट्रैक रूट पर ट्रैकिंग के साथ पर्वतारोहण लिए पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों से पार्क प्रशासन को 30 नवंबर तक 60 लाख रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि पिछले साल यह राजस्व 16 लाख रुपये था।

और पढ़े  मसूरी: दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, दिनभर जाम से जूझते रहे सैलानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: दीपावली के बाद दून समेत तीन शहरों की हवा में हुआ सुधार, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

    दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच…

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…