धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम

धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम मची है। हर मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता का प्रतीकात्मक विवाह हो रहा है और इस पल के साक्षी अयोध्या वासियों के अलावा दूरदराज से श्रद्धालु भी बने।वही उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबा देवी ने भी राम नगरी में आयोजित रंगमहल मे भगवान श्री सीताराम विवाह महोत्सव में भाग लिया इस दरमियान भगवान की बारात में जमकर नाची।इस दौरान उन्होंने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि अयोध्या में भगवान राम के विवाह महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला ताकि अयोध्या का सपना साकार हो रहा है राम नगरी में 2 तरीके के संत हैं एक शरण जो मां जानकी के उपासक होते हैं और दूसरे दास जो भगवान राम की उपासना करते हैं ऐसे में भगवान राम के उपवास को से यहां से विवाह की बारात निकाली जाती है और मां जानकी के उपवास को के यहां यह बरात पहुंचती है जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ सनातन संस्कृति की धार्मिक मान्यताओं के आधार पर विवाह संपन्न किया जाता है भगवान श्री राम माता सीता के विवाह की प्रथा आज भी राम नगरी में जीवंत है।धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम शिक्षा मंत्री गुलाबा देवी ने कहा कि घरेलू शादियों में हम लोग उत्साह में रास्ते हैं और आज तो परमपिता परमेश्वर का विवाह है गुलाबा देवी ने कहा कि हम किशोरी जी पक्ष की तरफ से हैं भगवान श्री सीताराम विवाह में जो नृत्य किया जा रहा है वह आनंद का नृत्य है भगवान के विवाह की जो खुशियां है वह अपार है भगवान के विवाह में कितनी खुशियां है यह सोच और कल्पना से परे है उन्होंने कहा कि रंगीन नगर और सिर्फ दृश्य है ऐसी अनुभूति हो रही है कि हमारी अयोध्या नृत्य कर रही हो और विवाह के मद में नाच रही हो।

और पढ़े  अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये... चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय
  • Related Posts

    UP- डॉक्टरों की लापरवाही की इंतहा, मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से कर दिया डिस्चार्ज

    बुलंदशहर नगर के भूड़ चौराहा स्थित प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्टाफ ने शनिवार दोपहर एक मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों को महिला के मृत होने…

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…