श्रद्धा हत्याकांड : ब्रेकिंग- जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही निकली,पिता के DNA से हुआ मिलान।

Spread the love

श्रद्धा मर्डर केस में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया है। अभी तक श्रद्धा की हत्या हुई है या नहीं ये अपने आप में बड़ा सवाल था, हालांकि अब फॉरेंसिक जांच में इसका जवाब मिल चुका है कि श्रद्धा की हत्या हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम के सूत्रों ने दिल्ली पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी है, पूरी रिपोर्ट देने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। जांच में श्रद्धा की बॉडी पर आरी से काटने के निशान भी मिले हैं। वहीं, पुलिस को अब एफएसएल की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े मामले में डीएनए जांच से जुड़ी सीएफएसएल की रिपोर्ट नहीं मिली है, फिलहाल औपचारिक तौर पर रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़ी सूचना दी जाएगी।
इससे पहले शुक्रवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) से पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। रोहिणी एफएसएल के विशेषज्ञों के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा की हत्या गुस्से में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। साथ ही वारदात से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी।
उसे दृश्यम पार्ट-दो का इंतजार था। वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद कोई कहानी बनाने की फिराक में था। उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। हत्या करने के बाद श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों से लगातार बात कर ऐसे सबूत बनाता रहा, ताकि बाद में निर्दोष साबित होने में कोई परेशानी न हो। ये बातें आफताब के गुरुवार को पौने नो घंटे तक चले पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सामने आईं।
रोहिणी स्थित एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट ने उससे दृश्यम फिल्म का जिक्र किया था। एक्सपर्ट ने पूछा कि क्या वह दृश्यम फिल्म देखकर बच सकता था। इस पर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।
इसके बाद एक्सपर्ट ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की गई है। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और अब तो दृश्यम पार्ट-2 भी आ गई है।
एक्सपर्ट सूत्रों का कहना है कि आरोपी श्रद्धा से नफरत करता था। वह साजिश के तहत ही उसे घुमाने-फिराने ले गया था। वहीं, एफएसएल विशेषज्ञों का कहना है कि आरोपी ने श्रद्धा की हत्या आवेश में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा के साथ कई बार मारपीट की थी।
बता दें कि महरौली पुलिस आफताब को शुक्रवार शाम चार बजे रोहिणी स्थित एफएसएल लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एफएसएल में आरोपी से सिर्फ पूछताछ हुई। उसे मशीन पर नहीं बैठाया गया।
एफएसएल सूत्रों का कहना है कि विशेषज्ञ गुरुवार को हुए पॉलिग्राफी टेस्ट व शुक्रवार को पूछे गए सवालों के जवाबों के विश्लेषण कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो आरोपी का नार्को टेस्ट किया जाएगा

और पढ़े  महिला आरक्षण- संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद आगे की राह क्या? जानिए ...

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- PM मोदी ने कहा- मैं माताओं-बहनों का क्षमाप्रार्थी, नारी अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को इसकी सजा मिलेगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम अपने संबोधन में महिला आरक्षण मुद्दे पर बात रख सकते है…   कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ पानी विवाद…


    Spread the love

    PM मोदी कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे, महिला आरक्षण समेत कई मुद्दों पर होगी बात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री  मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा, वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *