श्रद्धा हत्याकांड- आफताब अमीन पूनावाला को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

श्रद्धा हत्याकांड- आफताब अमीन पूनावाला को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जज ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट को लेकर पुलिस जोर-शोर से जुटी हुई है। कल यानी शुक्रवार को पॉलिग्राफी टेस्ट के तहत आफताब से पूछताछ भी की गई थी। अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 28 नवंबर को आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।
पुलिस ने पॉलीग्राफ टेस्ट में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुक्रवार को किया गया। इस दौरान उससे कई सवाल पूछे गए। आफताब सभी प्रश्नों का जवाब दे रहा है। उसने बताया कि वह श्रद्धा से नफरत करने लगा था। उसने दृश्यम फिल्म देखकर हत्या करने की योजना बनाई थी। आफताब से आज शनिवार को भी पूछताछ की जाएगी।

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…