Azam Khan: आजम खां को मिली कोर्ट से जमानत..

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खां को नफरती भाषण देने के एक मामले में निचली अदालत ने जमानत प्रदान कर दी। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार के दो जमानती पेश करने और 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद जमानत प्रदान कर दी।

कोर्ट ने नफरती भाषण देने के मामले में उन्हें तीन साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस फैसले को आजम खां ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। सेशन कोर्ट ने आजम खां को 22 नवंबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी। इस मामले में जमानत के लिए आजम खां मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में वो लगभग चार घंटे तक रहे। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के दो जमानती पेश करने और 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद जमानत दे दी है।

और पढ़े  जन्माष्टमी 2026: कान्हा के जन्म के साथ उत्सव का उल्लास, मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • Related Posts

    सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR

    मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस…

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…