पिथौरागढ़: बैतड़ी में खाई में गिरा नेपाल पुलिस का वाहन, 4 जवानों की मौत

Spread the love

पिथौरागढ़: बैतड़ी में खाई में गिरा नेपाल पुलिस का वाहन, 4 जवानों की मौत

पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षण के लिए डोटी जिला जा रहे नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैतड़ी जिले के सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि सुबह बैतड़ी से डोटी जिले के दीपायल स्थित तालीम केंद्र के लिए पुलिस जवानों को ले जा रहा वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीडीओ पंथी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- मनसा देवी मंदिर: पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा-समय-समय पर होगी तलाशी
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *