पौड़ी- शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो – सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-मोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। पौड़ी- शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो – सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2 दिन के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी सभी शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण क करें। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक स्तर के कार्यालयों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह में 2 दिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के प्रकरणों की समीक्षा करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क करते हुए उनके आवेदन के संबंध में जानकारी भी ली।

और पढ़े  रुड़की: आईआईटी के दीक्षांत समारोह का समापन, स्नातकोत्तर और पीएचडी के 1424 छात्रों को मिली डिग्रियां
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…