रुड़की: फाइनेंस कार्यालय में लगी भीषण आग, धुएं से मची अफरातफरी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रुड़की के मालवीय चौक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में रात भीषण आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्य हिस्सों में फैलने से पहले ही रोक ली गई।

फायर स्टेशन रुड़की को रात एक बजे आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि गंगनहर थाना क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से घना धुआं निकल रहा है। शुरुआती आशंका जताई गई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की मिनी प्रेशर वैन मौके पर पहुंची। प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में आग की भयावह स्थिति देखते हुए टीम ने होजरील के माध्यम से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाया गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने होज लाइन बिछाकर लगातार पानी की बौछार की और आग पर काबू पाया।

 

और पढ़े  ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…