Satyendra Jain- जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट लेते आप’ के सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल,कोर्ट में हुई शिकायत

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में मौज की जिंदगी जी रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फुटेज के सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। फुटेज सामने आने के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल फुटेज में सत्येंद्र जैन को अपने सेल के अंदर मालिश कराते हुए देखा जा सकता है। जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

और पढ़े  विपक्ष के मार्च पर BJP का पलटवार, कहा- इंडिया ब्लॉक की महारैली फ्लॉप रही,40% जगह खाली थी
  • Related Posts

    दिल्ली: घरेलू हिंसा के आरोप लगाने भर से नहीं मिलेगी राहत, सबूत देना जरूरी, अदालत ने खारिज की महिला की याचिका

    घरेलू हिंसा के मामले में केवल आरोप लगाने से महिला को कानूनी राहत नहीं मिल सकती। उसे अपने साथ हुई हिंसा या प्रताड़ना के आरोपों को सबूतों के जरिये साबित…

    सांसों पर गहराया संकट-: दिल्ली में 11 जगह एक्यूआई 400 पार, ग्रैप-2 लागू होने पर भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

    दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट गहरा गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-2 के दूसरे चरण के आपातकालीन उपाय लागू होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के पहले ही सप्ताह…