श्रद्धा हत्याकांड केस- खबर अपडेट: छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हुई हड्डियां इंसानों की ही है-एम्स का खुलासा

Spread the love

श्रद्धा वालकर हत्या मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। दक्षिण जिला पुलिस को इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
साथ ही रोहिणी स्थित एफएसएल में फोरेंसिक जांच में भी इसको पुलिस भेजेगी। डीएनए जांच से पता लगेगा कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर छतरपुर व महरौली के जंगल में फेंके थे। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया था।

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को साथ ले जाकर पुलिस अभी भी तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को जंगल से हड्डियों के 13 टुकड़े मिले हैं। जंगल में काफी मात्रा में जंगली जानवर भी रहते हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि ये हड्डियां जानवरों की हो सकती है।

दक्षिण जिला पुलिस ने इन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने एम्स के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरोंं से बातचीत में इन हड्डियों के बारे में पूछा था। डॉक्टरों ने बताया है कि सभी हड्डियां इंसान की है, जानवर की नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट आने के बाद हड्डियोंं को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को अभी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस आए दिन तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस को जंगल से एक 100 फुटा रोड के पास शव का ऐसा टुकड़ा मिला है, जिससे पता लग रहा है कि वह इंसान का और महिला का है। ऐसे में पुलिस ये मानकर चल रही है कि हड्डियां श्रद्धा के शव के की हैं।

और पढ़े  स्वाति मालीवाल का आप से इस्तीफा:- राज्यसभा सांसद बोलीं- मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके BJP में आई

Spread the love
  • Related Posts

    स्वाति मालीवाल का आप से इस्तीफा:- राज्यसभा सांसद बोलीं- मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके BJP में आई

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने आप छोड़ दी…


    Spread the love

    भाजपा के शीश महल 2.0 के दावों पर आप बोली- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी,CM और एलजी को अपना घर खोलने की दी चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveआप की नेता आतिशी ने भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *