कल बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड व राज्य की समस्त बार एसोसिएशनों के संपूर्ण अधिवक्ता रहेंगे पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों से विरत।।

Spread the love

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड द्वारा दिनांक 29/10/ 2022 को उत्तराखंड की समस्त बार एसोसिएशनों के साथ संयुक्त बैठक की गई थी, जो राज्य के न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार ना किए जाने एवं न्याय प्रक्रिया में सहयोग न करने के कारण सभी बार एसोसिएशनों द्वारा अवगत कराया ,और इस संबंध में एक दिन के लिए न्यायिक कार्यों से विरत होकर धरना प्रदर्शन करने की मांग की। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड कि सदन बैठक दिनांक 11/11/ 2022 को की गई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन बार काउंसिल आफ उत्तराखंड माननीय श्री एम. एम. लांबा द्वारा की गई इस विषय पर विचार विमर्श व सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की राज्य के अधिकांश न्यायिक अधिकारियों के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार ना करने एवं न्यायिक प्रशासन के संचालन में सहयोग ना करने के विरोध में प्रदेश के सभी अधिवक्तागण संपूर्ण रूप से दिनांक 17 /11/2022 को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और 2 घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी अपनी बार एसोसिएशनों के सामने शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।इस मुहिम के अध्यक्ष माननीय श्री राव मुनफैत अली वाइस – चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड होंगे ।इस निर्णय का पालन प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन पूर्ण रूप से करेंगी.


Spread the love
और पढ़े  Rahul Gandhi- छात्रों की गूंज से कांग्रेस करेगी आवाज बुलंद, 50 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *